Sunday, 10 April 2016

आज मेरी कलम खो गई...✍.

आज मेरी कलम खो गई'
लगा जैसे सनम खो गई'
वह कैसे खफ़ा हो गई'
या हम से कोई ख़ता हो गई'
क्या जुर्म हुआ है'हम से'
जो कलम हम से दूर हो गई'
हम तो नादान है'
समझो हमसे भूल हो गई'
अब मान भी जाओ'पास तो मेरे आओ'
कभी नहीं होगी'गुस्ताख़ी'
सिर्फ़ एक बार मान जाओ'           
विश्वास कैसे दिलाऊ'
तुम्हे पास कैसे बुलाऊ'
सुन! ऐ हवा पंहुचा दे खबर'
मेरी सनम'कलम तक'
अब करवटें लेना'सजा हो गई'
ऐ हवा कह देना'खबर उस कलम से'
उसे खबर भेज हम बेखबर हो गए'
बस इतना पूछना हम सें क्या?ख़ता हुई'
जो हम सें इतनी दूर हो गई'
आज मेरी कलम खो गई'
ऐ तेज!       
लगा जैसे सनम खो गई'

तेज साहू...✍🏻

Sunday, 3 April 2016

ऐ मौसम लाजवाब हो तुम!

हल्की शीतल सी आई तुम!
कहीं कर तो नहीं रही, बेवफाई तुम?
क्या खास बात है? तेरी आहट में!
जो औरो से खास है,तु ही तो मेरी स्वांस है!
ऐ तेज! यही मेरे लिए प्यारा सा अहसास है!
न करना कभी रुसवा अपनी बदलती अदा से!
जो ऋतू है,उसी का प्रभाव देना!
वरना मेरा वजूद तेरी तरह बदल जायेगा!

Wednesday, 7 October 2015

पैसा तेरा कमाल.

वाह रे पैसा तेरा कैसा करू बखान,
जिसके पास रहे तू,वह धनवान।
जिसके पास न रहे,वह लागे कंगाल,
दुनिया भर में तेरा ही है,गुनगान।।

अमीरों का सम्मान है,तू और,
गरीबो का अरमान है,तू।
रिश्तो की कद्र अब कहाँ होती है,
पैसा के लिए ही अब रिश्ते दूर होती है।।

न होगा कोई धनवान ,
न मिलेगा किसी को सम्मान।
पैसा तो केवल एक कालरूपी माया है,
यह तो मोह का आसियान है।।

लौहपथगामिनी बनके इसको तो जाना है,
न कोई लाया है,न कोई लेकर जाये ग।
यह तो केवल लोभ था,
जो तेज प्रलोभ था,यह सिर्फ प्रमोद था।।

तेज साहू.
८१२०५५१८२०.

Friday, 2 October 2015

सुन्दर सोच विचार हो,

सुन्दर सोच विचार हो,
कोमल सबका व्यवहार हो,
वाणी में शुद्धता हो,
ह्रदय में दया का भाव हो,
प्रेम का भंडार हो,
खुशियों का संसार हो,
सुन्दर सोच विचार हो,

सूर्य की तेज प्रकाश हो,
हर बेला एक नया प्रभात हो,
मुस्कराते रहो सदा और,
गमो का तिरस्कार करो,
सुन्दर सोच विचार हो।

तेज साहू।
८१२०५५१८२०.